फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दान पात्र से रुपये चुराते रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दान पात्र से रुपये और अन्य सामान चुराते रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन




एक आश्रम के मंदिर का दानपात्र तोड़कर रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी करते हुए आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। आरोपी की हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। आश्रम प्रमुख ने चोर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

मालवीय चौक रुड़की स्थित गुरु गोरखनाथ आश्रम के महंत योगी सागर नाथ ने तहरीर देकर बताया कि आश्रम के शिव मंदिर में एक युवक द्वारा चोरी की गई है। वे दोपहर के समय बाहर गए हुए थे। लौटते हुए देखा कि एक चोर अंदर घुसा हुआ है और मंदिर के अंदर रखे दानपात्र तोड़कर चढ़ावे में आए रुपये व अन्य कीमती सामान चुरा रहा है। उन्हें देखते ही चोर भागने लगा। आसपास के लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




12 लोगों पर मारपीट का मुकदमा

खाताखेड़ी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 12 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।



झबरेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि खाताखेड़ी निवासी रामकुमार व सुखबीर पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दोनों पक्ष से छह-छह लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें