फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की से घर जाने की राह मुश्किल, कंफर्म टिकट छोड़िए, वेटिंग भी 100 पार

Wed, 18 Nov 2026 04:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक सीटें फुल, बिहार रूट पर सबसे ज्यादा यात्रियों का दबाव
विज्ञापन


दो सप्ताह बाद हालात सामान्य होने की उम्मीद, टिकट नहीं मिलने पर टैक्सी और निजी वाहनों का ले रहे सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की। त्योहारों का सीजन बीतने के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। रुड़की रेलवे स्टेशन से हावड़ा, कोलकाता, जयनगर, मुंबई, अहमदाबाद, पुरी और जम्मू समेत विभिन्न शहरों और राज्यों को जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। हालात यह है कि स्लीपर श्रेणी में वेटिंग 100 के पार पहुंच गई है, जबकि थर्ड एसी कोच में भी सीटें फुल हो चुकी है। सबसे अधिक दबाव बिहार रूट की ट्रेनों में देखने को मिल रहा है।

त्योहारों के बाद से ही रुड़की रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं, कलियर में बृहस्पतिवार को नौचंदी जुमेरात पर जायरीनों की आवाजाही के चलते भी ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ट्रेनों में जगह नहीं मिलने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। ऐसे में लोगों ने अब हवाई यात्रा, टैक्सी और निजी वाहनों जैसे दूसरे विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

-
टिकट की आस में भटक रहे यात्री, टैक्सी का ले रहे सहारा
यात्री सौरभ सिंघल, सुधीर यादव और कार्तिक ठाकुर ने बताया कि वे अमृतसर, हावड़ा, जम्मू, कोलकाता और जयनगर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए प्रयास कर रहे थे, लेकिन स्लीपर और थर्ड एसी दोनों श्रेणियों में टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्लीपर में वेटिंग 100 से अधिक होने के कारण अब उन्हें घर जाने के लिए टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। बाहर से रुड़की आने वाले यात्रियों को भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


-

दो सप्ताह बाद सामान्य हो सकती है स्थिति
मुख्य टिकट पर्यवेक्षक राजू ने बताया कि अमृतसर, हावड़ा, जम्मू, कोलकाता, जयनगर, हरिद्वार, मुंबई, ऋषिकेश, अहमदाबाद और पुरी समेत प्रमुख ट्रेनों में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। यात्रियों की संख्या लगातार अधिक बनी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि करीब दो सप्ताह बाद ट्रेनों में टिकट की स्थिति सामान्य हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें