फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उच्चस्तरीय टीम ने की गिरे पुल के ढांचे जांच, आज सौंपेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपुल निर्माण के लिए पहुंचे श्रमिकों से भी ली जानकारी, तमाम बिंदुओं पर की जांच
विज्ञापन

I

I
I

Iटीम के जाने के बाद श्रमिकों ने गंगनहर में लोहे के गाटर, तार हटाने का किया शुरूI

रेलवे पुल के पास गिरे निर्माणाधीन पुल की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान टीम ने तमाम बिंदुओं की जांच की। साथ ही पुल निर्माण के लिए पहुंचे श्रमिकों से भी तमाम तरह की जानकारी ली। अब बुधवार को टीम अपनी जांच रिपोर्ट लोनिवि के सचिव को सौंपेगी। इसके बाद मामले में शासन स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल पीर बाबा कॉलोनी के सामने रेलवे पुल के पास ही फुट ब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा था। 31 अक्तूबर की सुबह पुल गंगनहर में गिर गया था। उस दौरान रुड़की लोनिवि के अधिकारियों ने दावा किया था कि तार ढीला होने से हादसा हुआ है। वहीं, पुल गिरने के मामले में शासन ने जांच के निर्देश दिए गए थे। लोनिवि के सचिव पंकज पांडे ने इस मामले में एक जांच टीम गठित की थी और रिपोर्ट तलब की थी।
विज्ञापन




अगले दिन जांच टीम में शामिल लोनिवि के मुख्य अभियंता आरसी शर्मा, अधीक्षण अभियंता हरिद्वार डीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया था। इस मामले में एक बार फिर जांच टीम ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर गिरे पुल के ढांचे की बारीकी से जांच की। इस दौरान टीम ने तमाम बिंदुओं को अपनी रिपोर्ट में भी दर्ज किया। साथ ही पुल निर्माण के लिए आए श्रमिकों से भी जानकारी ली। इसके बाद टीम वापस रवाना हो गई। मुख्य अभियंता आरसी शर्मा ने बताया कि बुधवार को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। इस मामले में आगे की जो भी कार्रवाई होगी शासन स्तर से होगी।
विज्ञापन


Iश्रमिकों ने काम करना किया शुरूI



मंगलवार को टीम के जाने के बाद गंगनहर में गिरे पुल के सामान को हटाने के लिए श्रमिकों ने काम शुरू किया। इस दौरान श्रमिकों ने गंगनहर में गिरे लोहे के गाटर, तार और अन्य सामान हो बाहर निकाला। वहीं, बताया जा रहा है कि अभी सामान हटाने में कई दिन और लग जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें