फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बीचबचाव कर रहे युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के खंजरपुर गांव निवासी रितेश ने सिविल लाइंस पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात को गांव में एक बर्थडे पार्टी थी। इसमें डांस हो रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के लोगों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। उसने बीचबचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और किसी भारी चीज को उसके सिर पर दे मारा। इससे वह लहूलुहान हो गया। कोतावली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें