फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की और लक्सर में गंगनहर व अन्य घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की सुख-समृद्धि
लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। रुड़की और लक्सर में सुबह से ही गंगनहर सहित विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भास्कर और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की।

रुड़की में पूर्वांचल एकता समिति की ओर से आयोजित छठ पूजा के समापन पर श्री लक्ष्मी नारायण घाट सहित गंगनहर के अन्य घाटों पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। भोर होते ही महिलाएं और उनके परिजन पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचने लगे थे। व्रतियों ने गंगनहर के पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन

इस दौरान छठी मैया के जयकारों से घाट गूंज उठे। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की और प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में मेयर अनीता अग्रवाल, कांग्रेस नेत्री पूजा गुप्ता और राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक अभय कुमार पांडेय, एनपी शुक्ल, एके सिंह, जेपी उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, कृष्णा निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर द्विवेदी और महामंत्री आशुतोष शुक्ल आदि ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन


वहीं, लक्सर में भी सोमवार तड़के व्रती महिलाएं पूजन सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचीं। गन्ने से बेदी सजाई गई और केले के घवद, नारियल, ठेकुआ, फल-फूल से सजे सूप और दउरे के साथ पूजा की गई। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। स्थानीय निवासी राजेश मंडल, अविनाश, पुष्पा देवी, सलोचना और डिंपल ने बताया कि उन्होंने छठी मैया से संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह और भक्तिमय माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें