फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 550 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य निर्धारित करे सरकार : रावत

Wed, 18 Nov 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर तहसील परिसर में किसानों के समर्थन में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री, उर्वरक वितरण में फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त करने की भी उठाई मांग
विज्ञापन

- कांग्रेस सरकार बनने पर एक सप्ताह में निर्णय लेने का किया दावा
लक्सर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को लक्सर तहसील परिसर में किसानों की मांगों के समर्थन में धरना दिया। उन्होंने सरकार से गन्ने का मूल्य कम से कम 550 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने, किसानों के विद्युत बिल माफ करने और उर्वरक वितरण में फार्मर आईडी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। उन्होंने भाजपा सरकार पर किसान-मजदूरों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए सत्ता परिवर्तन की बात कही। हरीश रावत ने कहा कि ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है लेकिन सरकार न तो उचित मुआवजा दे रही है और न ही फसलों का लाभकारी मूल्य मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस की सरकार बनने पर एक सप्ताह के भीतर इन मांगों पर किसान हित में निर्णय लिया जाएगा। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि खेती की बढ़ती लागत और महंगाई को देखते हुए किसानों को 600 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य मिलना चाहिए। हालांकि, 550 रुपये मूल्य निर्धारित होने पर भी किसानों को राहत मिलेगी। वीरेंद्र रावत ने भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ने और अफसरशाही पर नियंत्रण नहीं होने का आरोप लगाया। धरने के बाद मांगों के संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विधायक फुरकान अहमद, जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र सिंह आनंद, पूर्व विधायक रामयश सैनी, हाजी तसलीम, राव आफाक समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें