फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शरदकालीन गन्ना बुआई में किसानों को मिली दो नई प्रजातियां

Wed, 18 Nov 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
को - 21012 व को - 20016 के 1 लाख पौधे उपलब्ध करा रहा मिल प्रबंधन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

लक्सर। रेड राॅट ( लाल सड़न ) रोग से प्रभावित 0238 प्रजाति से परेशान किसानों को शरदकालीन गन्ना बुआई में नए विकल्प उपलब्ध होंगे। शुगर मिल प्रबंधन गन्ने की दो नई विकसित प्रजातियों को बीज किसानों को उपलब्ध करा रहा है। दोनों प्रजातियों के एक लाख पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों की मांग के अनुसार उन्हें पौधों की आपूर्ति होगी।

अतिवृष्टि और गन्ना प्रजातियों पर लगने वाले रोग से परेशान किसानों के लिए मिल प्रबंधन की ओर से नये पेराई सत्र के लिए गन्ना प्रजनन संस्थान करनाल में विकसित गन्ने की दो नई प्रजातियों को - 21012 व को - 20016 का बीज उपलब्ध कराने के लिए करार किया गया था। शरदकालीन गन्ना बुआई से पहले दोनों प्रजातियों के पौधे मिलने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल के यूनिट हेड एसपी सिंह ने बताया कि को - 21012 व को - 20016 जल्दी पकने वालीं अगेती प्रजाति हैं। इनमें सुक्रोज की मात्रा और रिकवरी बेहतर है। दोनों प्रजातियों का उत्तर - पश्चिमी क्षेत्र जिसमें उत्तराखंड, पश्चिम व मध्य उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा राज्यांे में जलवायु, मृदा, पारिस्थतिकी, रोग, कीट आदि परिस्थितियों को ध्यान में रखकर परीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

प्रजातियों के एक लाख पौधे किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। फरवरी माह तक मांग के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जाएगा।नई प्रजातियों को किसानों तक पहुंचाने के साथ ही किसानों को बुआई के समय, बीज की मात्रा, खेत की तैयारी, खाद व उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, रोग से बचाव आदि के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें