मंगलौर। कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर में घर के बाहर खड़ी तीन कारों से बैटरी चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर में घर के बाहर खड़ी मेहताब, तोहिद व समीर की कारों से चोरों ने शुक्रवार की देर रात को शीशे तोड़कर बैटरी चोरी कर ली गई थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली की मोहल्ला इस्लामनगर में तीन कारों से बैटरी चोरी करने वाला एक आरोपी पुराने गंगनहर पुल पर खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीनों बैटरी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शोएब निवासी मोहल्ला इस्लामनगर बताया है। संवाद