लड़के की घर से बरात निकलने से पहले ही लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इससे शादी की तैयारी और उत्साह में डूबे लड़के पक्ष के परिवार में सन्नाटा छा गया। हड़कंप मच गया। नाराज लड़के पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। लेकिन लड़की ने साफ इंकार दिया। जिस पर लड़के पक्ष के लोग बैरंग लौट गए।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने परिवार के लोगों के साथ रविवार को लक्सर कोतवाली पहुंचकर बताया कि उसका पोता देहरादून में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था और लक्सर कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती भी देहरादून में ही प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। दोनों का प्रेम प्रसंग हो गया। लड़की की रजामंदी पर 21 अक्टूबर को लड़की पक्ष के कुछ लोग रिश्ते के लिए आए थे, जिसमें 6 नवंबर शादी की तारीख तय की गई थी और साथ ही कहा गया था कि शादी में 10 लोग ही बरात में आने चाहिए। लेकिन रविवार को बरात जाने के लिए तैयार थी इसी दौरान लड़की पक्ष की ओर से फोन पर शादी करने से मना कर दिया गया। जिसे लेकर घर में हड़कंप मच गया। घर में शादी मैं जाने के लिए रिश्तेदार हक्के बक्के रह गए। पुलिस ने लड़की पक्ष से मामले की जानकारी की तो लड़की ने शादी करने से मना कर दिया तब मामला शांत हुआ। उपनिरीक्षक प्रेम प्रकाश शाह ने बताया कि मामला कोतवाली में आया था जिसकी जांच पड़ताल की गई। लड़की ने स्वयं ही शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग अपने घर रवाना हो गए।
.. तो लड़की थी राजी पर परिजनों की थी ‘‘ना’’
प्रेस प्रसंग के बावजूद लड़का पक्ष नहीं थी इस रिश्ते से खुश
बिचौलियो के हाथों भिजवाया था संदेश, पर पढ़ नहीं पाए दुल्हे पक्ष के लोग
लक्सर।
प्रेस प्रसंग होने के बाद शादी के ऐन मौके पर लड़की का इंकार किसी के गले नहीं उतर रहा है। लेकिन प्यार से शादी तक पहुंची इस रिश्ते की कहानी को और छाना गया तो पता चला कि लड़की नहीं चाहती थी कि रिश्ता टूटे, लेकिन उसके परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे, जिनके दबाव में लड़की को झुकना पड़ गया।
लक्सर क्षेत्र में शादी के ऐन मौके पर लड़की पक्ष का इनकार चर्चा का विषय बना हुआ है। हर किसी के जेहन में यही सवाल है कि आखिर लड़की ने मना क्यों किया। वहीं बताया जा रहा है कि लड़के पक्ष के लोग शुरू से ही लड़के को पसंद नहीं करते थे। लड़की पक्ष के लोग उस लड़के में कई तरह के खोट देख रहे थे और लगातार लड़की को शादी से इंकार करने की बात कह रहे थे। लेकिन लड़की अभी भी अपने प्रेमी से बेहद प्रेम करती थी। किसी तरह लड़की के परिजनों ने उस पर दबाव बनाया तो बताया जाता है कि रिश्ते के बाद ही एक बिचौलिये को संदेश लेकर लड़के पक्ष के घर भेजा गया था। लड़के पक्ष के लोग भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन लड़के पक्ष के लोगों का कहना है कि उन्हें यह समझ ही नहीं आया कि बिचौलिया क्या कहना चाहता था। उधर, लड़की वाले भी ज्यादा बातचीत नहीं कर रहे थे। ऐसे में उन्होंने समझा कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की वाले ज्यादा खुश नहीं है लेकिन जब शादी हो जाएगी तो सब ठीक हो जाएगा। लेकिन आखिरकार वही हुआ जिसका डर था।
.. तो करवाचौथ पर भी प्रेमी से मिलने गई थी लड़की
- बताया जा रहा है कि लड़की और लड़के बीच प्रेम का संबंध गहरा था। बताया गया है कि करवाचौथ के दिन भी लड़की अपने परिजनों की सहमति के बिना प्रेमी से मिलने पहुंची थी।