फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिरान कलियर के दो लोगों में प्राइवेट जांच में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कलियर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कलियर के दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों का इलाज रुड़की के निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं लोग नालियों में दवा का छिड़काव नहीं होने से कई तरह के संक्रमण और बुखार आदि फैलने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

कलियर निवासी तहसीन और जाहिदा के परिजनों ने बताया कि दोनों महिलाओं को कई दिन से बुखार आ रहा था। दोनों की प्राइवेट अस्पताल में कराई गई जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए। दोनों का इलाज रुड़की के निजी अस्पताल में चल रहा है। खालिद साबरी, तसलीम ,वहीद, रियासत, भूरा, मेहराजान, आलमगीर, रमजानी और वाजिद आदि का कहना है कि नालियों की सफाई नहीं होने से गंदगी फैली हुई है। नालियों में जमा गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे कई तरह के संक्रमण से बुखार आदि रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की ओर से कोई कीटनाशक का छिड़काव नहीं कराया गया है। दो लोगों में डेंगू की पुष्टि होने से अन्य लोगों को डर सता रहा है।
नगर के सभी वार्डों में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। सफाई सुपरवाइजर और कर्मचारियों को नालियों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सफाई नहीं होने की शिकायत मिलती है तो कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सखावत अली, नगर पंचायत अध्यक्ष
बुखार से पीड़ित लोगों के बारे में जानकारी की जाएगी। कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की जाएगी।
- दिली रमन, इमलीखेड़ा चिकित्सा प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें