फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों ने की जमकर मारपीट, तमंचे से फायर का आरोप

सार

पारिवारिक विवाद में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा।शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर धमकी देकर फरार हो गए।कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारिवारिक विवाद में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा।ड पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि जान से मारने की नीयत से फायर भी किया गया लेकिन निशाना चूक गया। किसी तरह युवक ने भागकर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को सतीश गिरी निवासी ग्राम मिरगपुर, देवबंद हाल महाराणा प्रताप कॉलोनी, ढंडेरा ने तहरीर देकर बताया कि उनका मिरगपुर निवासी परिवार के लोगों से विवाद चला आ रहा है। विवाद के चलते ही वह गांव को छोड़कर परिवार के साथ रुड़की में रह रहे हैं। सोमवार को उनके बेटे सुधन गिरी के पास अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सुधन घर से बाहर गली में निकला तो तीन बाइकों पर सवार छह लोगों ने घेर लिया और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। आरोप है कि इस बीच एक युवक ने तमंचा निकालकर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का प्रयास किया लेकिन निशाना चूक गया। किसी तरह उनके बेटे ने भागकर शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों को आता देख हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें