फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: टंकी का पानी नाली में छोड़ने पर परिवार को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर की टंकी का पानी नाली में छोड़ने पर दबंगों ने एक ग्रामीण से गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर ग्रामीण पर हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आए परिवार पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने पूरे परिवार को दौड़ाकर पीटा। आसपास के लोगों ने किसी तरह परिवार को बचाया। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ा निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उन्होंने हाल ही में घर में पानी की मोटर और टंकी लगवाई है। बताया कि इसे लेकर कुछ लोगों ने विरोध किया था और टंकी का पानी नाली में नहीं छोड़ने की बात कही थी। बताया कि शनिवार सुबह उन्होंने टंकी चलाकर पानी नाली में छोड़ा था।

आरोप है कि इस पर गांव के ही कुछ दबंगों ने इसका विरोध किया और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर आए और ग्रामीण को बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसपर दबंगों ने परिवार पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन




आरोप है कि दबंगों ने परिवार को दौड़ाकर पीटा। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई विनोद थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें