फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के लिए बनी आठ सदस्यीय कमेटी

Tue, 06 Sep 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लंढौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजीव गांधी नवोदय विद्यालय शिकारपुर में बीते रोज फूड प्वाइजनिंग से 49 बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद मामले में जांच के लिए आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। साथ ही स्कूल प्रबंधन की ओर से बाहर से आने वाली खाने पीने की चीजों को प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में अभिभावकों को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


नवोदय विद्यालय में रविवार की रात फूड प्वाइजनिंग से अचानक 48 छात्राओं और एक छात्र की तबियत खराब हो गई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद सोमवार की शाम तक सभी बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी हालांकि मामले में यह जानकारी नहीं हो सकी कि आखिर क्या खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ी। अधिकांश बच्चों की ओर से रात का खाना खाने के बाद तबियत बिगड़ने की बात कही गई, जबकि कुछ बच्चों ने बाहर से किसी अभिभावक के खीस लाने की बात कही, जिसे खाकर बच्चे बीमार हुए। दूसरे दिन भी मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

 स्कूल प्रबंधन की ओर से जांच के लिए आठ सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इसमें डा. डीपी शर्मा, डा. संजीवन, डा. बीनू पवार, संगीता, नेहा, शकुंतला भंडारी, सोनिया सैनी, आशमा शामिल हैं। इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य अनूप सिंह पुंडीर का कहना है कि मामले में जांच कमेटी गठित करने के साथ ही बाहर से आने वाली खाने पीने की चीजों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही विद्यालय के भीतर मेस में बनने वाले खाने में भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें