फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विभाग ने धंसी हुई पुलिया को तोड़ने का काम शुरू कराया

Wed, 29 Apr 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
खबर का असर- ​भिक्कपुर में धंसी हुई पुलिया के निर्माण के लिए लगी जेसीबी। स्रोत: सु​धि पाठक
विज्ञापन
खबर का असर -
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया था प्रदर्शन, अमर उजाला में प्रमुखता से उठाया गया था मुद्दा

सुल्तानपुर। भिक्कमपुर गांव के चौराहे पर पिछले तीन महीनों से धंस रही पुलिया के कारण जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई थी। इस मुद्दे को 26 अप्रैल 2026 के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने संज्ञान लेते हुए मंगलवार देर शाम जेसीबी से पुलिया तोड़ने का कार्य शुरू करा दिया। यह पुलिया घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी के लिए बनी थी, जो आगे तालाब तक जाता था। पुलिया धंसने से पानी की निकासी बंद हो गई और गंदा पानी सड़क पर भरने लगा। इससे चौराहे की दुकानों पर ग्राहकों का आना कम हो गया, जिससे व्यापार प्रभावित हुआ। समस्या के संबंध में 25 अप्रैल 2026 को धर्मवीर सिंह, योगेंद्र पाल, महेश, संजय कुमार, उमेश कुमार, रणधीर सिंह, सोनू, रविंद्र कुमार समेत ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। अब पुलिया पर मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिली है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें