फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैकेनिक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 15 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने सड़क किराने से काफी दूर बाइक ठीक कर रहे एक मैकेनिक को टक्कर मार दी। जिससे मैकेनिक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार दोनों युवक शराब के नशे में चूर थे। भीड़ ने दोनों को कार से उतारकर जमकर पीटा। उसके बाद उन्हें वहीं एक दुकान में बंद कर दिया गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बेलड़ी गांव में इंद्र कुमार (40 वर्ष) की मैकेनिक की दुकान है। दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान के बाहर बैठकर एक बाइक ठीक रहा था। उसी समय रुड़की की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार इंडिका सड़क से नीचे उतर गई और बाइक ठीक कर रहे मैकेनिक इंद्र कुमार के ऊपर चढ़ा गई। जिससे इंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने दुर्घटना को देखकर कार को घेर लिया और उसमें सवार दोनों युवकों को बाहर निकाल कर पीटना शुरू कर दिया।

दोनों युवक शराब के नशे में चूर थे। इसी बीच दुर्घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। चेतक के दोनों पुलिसकर्मियों ने भीड़ से दोनों युवकों को छुड़ाया और उन्हें वहीं समीप ही एक दुकान में बंद कर दिया। कुछ देर बाद कोतवाली से पुलिस फोर्स आ गई और दोनों युवकों कोतवाली ले आई। पुलिस ने इंद्र कुमार के शव को भी कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचाया। कार सवार दोनों युवक खंजरपुर के रहने वाले हैं। एक युवक का नाम कोमल एवं दूसरे का नाम सेवक बताया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों ने शराब पी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें