फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: छात्रसंघ चुनाव को लेकर डिग्री कॉलेजों में बिछने लगी बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
Iअक्टूबर में छात्रसंघ चुनाव होने की है संभावनाI
विज्ञापन


डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बिसात बिछने लगी है। हालांकि अभी चुनाव को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं, लेकिन चुनाव के भावी उम्मीदवार छात्रों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है। वहीं राजनीतिक पार्टियों के छात्र संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है।

महाविद्यालयों में इस बार स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर काफी विलंब हो गया है। कुछ कॉलेजों में अभी भी प्रवेश चल रहे हैं। जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने वाली है। अब कॉलेजों में छात्रसंघ का चुनाव होना है। इसके लिए विवि की ओर से कार्यक्रम जारी किया जाएगा। अक्तूबर में चुनाव होने की संभावना है। जिसे देखते हुए छात्र नेताओं ने अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के केएल डीएवी पीजी कॉलेज में चुनाव दिलचस्प रहता है। यहां पर एबीवीवी और एनएसयूआई विभिन्न पदों प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारती है। दोनों संगठनों के प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला रहता है। चुनाव में खुद को प्रत्याशी के रूप में देख रहे छात्रों ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं से संपर्क बढ़ा दिया है। केएलडीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभी कोई दिशानिर्देश नहीं आए हैं। उम्मीद है कि अक्तूबर में चुनाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें