फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार दोपहर नगर के गोवर्धनपुर मार्ग पर डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार लोग बाल-बाल बचे। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर करीब दो बजे स्कूलों की छुट्टी के समय मिट्टी से भरे डंपर लक्सर-पुरकाजी हाईवे से निकल रहे थे। होलिक्राॅस स्कूल के पास डंपर ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोग बाल - बाल बचे।



कार सवार लोगों ने मार्ग से गुजर रहे डंपरों को रोक लिया। राहगीर भी मौके पर आ गए। उन्होंने चालक को जमकर खरीखोटी सुनाई। वहीं, डंपर और भारी वाहनों की आवाजाही से स्कूलों की छुट्टी के दौरान हाईवे पर जाम लग गया। भुरनी तिराहे पर भी एक डंपर के कार के सामने आने से यहां जाम लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों से रोजाना ही स्कूलों की छुट्टी के समय हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें