फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मोर्चरी भेजा

Mon, 11 May 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका
विज्ञापन




लक्सर। लक्सर रेलवे आउटर पर एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को मोर्चुरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह लक्सर रेलवे आउटर पर आरओबी के समीप रेलवे ट्रैक पर एक क्षत विक्षत शव होने की सूचना मिली थी। सूचना पर जीआरपी के उपनिरीक्षक अतुल चैहान मौके पर पहुंचे। यहां एक शव रेलवे ट्रैक पर मिला, शव का चेहरा क्षत विक्षत हो चुका था। उसके कपड़ों से कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। उपनिरीक्षक अतुल चैहान ने बताया कि मृतक की आयु 50 वर्ष के आसपास रही होेगी। मृतक कमीज पैंट पहने था। चलती ट्रेन से गिरकर उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। शव को फिलहाल मोर्चुरी में रखवाया गया है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें