फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शिक्षा निदेशक पर हमले से शिक्षक समाज में रोष, कड़ी कार्रवाई की मांग

Mon, 23 Feb 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने पारदर्शी जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की
विज्ञापन

रुड़की। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर उनके कार्यालय में हुए हमले की घटना पर शिक्षक समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन) हरिद्वार ने निदेशक के साथ हुई मारपीट की कड़ी निंदा की है।
संघ ने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताते हुए कहा कि इस घटना से पूरे शिक्षा परिवार में असुरक्षा और आक्रोश की भावना उत्पन्न हुई है। पत्र में कहा गया कि जब विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो सामान्य शिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन किस प्रकार निडर होकर कर पाएंगे। कहा कि इस तरह की घटनाएं केवल व्यक्तिगत सुरक्षा पर ही नहीं बल्कि विभाग की गरिमा और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर प्रभाव डालती हैं। संघ ने मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही नामजद एवं अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक समाज अपने सम्मान और सुरक्षा की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं वैधानिक कदम उठाने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशक पर हमले की घटना के बाद डायट में कामकाज रहा ठप
शिक्षा विभाग के निदेशक पर हमले के बाद रुड़की स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार को कर्मचारियोंं ने कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध जताया है। कर्मचारियों ने निदेशक पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें