फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Roorkee: फ्रेजाइल एक्स दिवस पर किया दौड़ का आयोजन, 100 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Sun, 23 Jul 2023 11:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

फ्रेजाइल एक्स एक गंभीर न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार है जो बाल विकास में भ्रूणीय विकृति के कारण होता है। इसमें एक विशेष जीन की मुद्रित होने में कमी होती है जो दिमाग के विकास को प्रभावित करती है।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की में दौड़ का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी रुड़की के अक्तूबर माह में होने वाले वार्षिक एवं सांस्कृतिक उत्सव थॉमसो की शुरुआत एक सामाजिक पहल के साथ की गई। इसके तहत शनिवार को विश्व फ्रेजाइल एक्स दिवस पर संस्थान परिसर में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम के समय लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें फ्रेजाइल एक्स का अधिकृत प्रतीक हरा रंग से आईआईटी के मेन गेट को सजाया गया।

विज्ञापन


फ्रेजाइल एक्स एक गंभीर न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार है जो बाल विकास में भ्रूणीय विकृति के कारण होता है। इसमें एक विशेष जीन की मुद्रित होने में कमी होती है जो दिमाग के विकास को प्रभावित करती है। फ्रेजाइल एक्स का प्रमुख लक्षण होता है मानसिक विकास में विलीनता और संवेदनशीलता की कमी, जिससे व्यक्ति का व्यवहार और संवेदनशीलता में समस्याएं हो सकती हैं।

फ्रेजाइल एक्स सोसायटी इंडिया के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में आईआईटी प्रोफेसर रविंद्र पांडेय ने शनिवार सुबह हरी झंडी दिखाकर फ्रेजाइल एक्स के प्रति जागरूकता के प्रतीक के रूप में रन को आयोजित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए फ्रेजाइल एक्स और ऑटिज़म के बीच अंतर को समझाया। दौड़ में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो शीर्ष प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। इसके बाद शाम के समय लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें