फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: हरिद्वार से दिल्ली जा रही बस पर युवकों ने किया पथराव, बाइक में साइड लगने पर हुआ बवाल

Sun, 23 Jul 2023 08:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रोडवेज बस हरिद्वार से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। बस बेलड़ा गांव के पास पहुंची तो एक बाइक को हल्की साइड लग गई। इससे नाराज बाइक सवारों ने रोडवेज बस को रोक लिया और चालक से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
बस पर पथराव के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाइक में साइड लगने पर युवकों ने हरिद्वार से दिल्ली जा रही बस पर पथराव कर दिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने पत्थर मारकर बस का शीशा तोड़ दिया जिससे वहां हंगामा हो गया। पुलिस के अनुसार, रविवार की शाम एक रोडवेज बस हरिद्वार से सवारी लेकर दिल्ली जा रही थी। बस बेलड़ा गांव के पास पहुंची तो एक बाइक को हल्की साइड लग गई।

विज्ञापन


इससे नाराज बाइक सवारों ने रोडवेज बस को रोक लिया और चालक से अभद्रता कर दी। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। वहीं, पुलिस यात्रियों से भरी बस को भी सिविल लाइंस कोतवाली ले आई।

Roorkee: सद्भावना एक्सप्रेस में आग लगने की खबर से हड़कंप, पहियों से उठती दिखी चिंगारी और धुआं, घबराकर उतरे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे काफी देर तक यात्रियों को कोतवाली में ही बैठना पड़ा और परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में बाइक सवार और रोडवेज बस चालक में सुलह हो गई, जिसके बाद बस को कोतवाली से जाने दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें