फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शहर में हुए अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम से निजात के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 11 नवंबर को हुई बैठक के बाद मुख्य मार्गों पर कार्रवाई के लिए रोस्टर जारी किया गया है।
विज्ञापन




रोस्टर के अनुसार 29 नवंबर को नगर निगम से बीटी गंज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज से होते हुए नीले पुल तक, 01 दिसंबर को बीटी गंज मुख्य बाजार से होते हुए सपना टाॅकीज, 02 दिसंबर में आजाद नगर चौक से पनियाला रोड नगर निगम सीमा तक, 03 दिसंबर में दिल्ली रोड मोहनपुरा से नगर निगम सीमा तक अभियान चलाया जाएगा।



04 दिसंबर को रामनगर से लेबर चौक तक, 05 दिसंबर में गणेशपुर पुल से रेलवे स्टेशन होते हुए मालवीय चौक तक, 06 दिसंबर में गणेशपुर पुल से देहरादून रोड पर नगर निगम सीमा तक, 08 दिसंबर को नीले पुल से दुर्गा चौक होते हुए बीएसएम तिराहे तक, 9 दिसंबर में कोर्ट रोड रामनगर, 10 दिसंबर में नगर निगम से मलकपुर चुंगी होते हुए शेरपुर हरिद्वार रोड पर नगर निगम सीमा तक, 11 दिसंबर को चंद्रशेखर चौक से सिविल लाइंस बाजार होते हुए संपूर्ण जादूगर रोड क्षेत्र और 12 दिसंबर में ईदगाह चौक से विश्वकर्मा चौक होते हुए मच्छी मोहल्ला तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें