फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सेठपुर गांव में बने बरातघर से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेठपुर गांव में उपले रखने के काम आ रहे लाखों की लागत से बने बरातघर के दिन आखिरकार बहुर गए हैं। स्थानीय ग्रामीण सुभाषचंद्र की ओर से एडीएम प्रशासन पीआर चौहान को शिकायत करने के बाद एडीएम के निर्देश पर प्रशासन ने बरातघर पर हुए अतिक्रमण हटवाकर यहां सफाई का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन


सुभाषचंद्र की ओर से बरातघर पर हुए अतिक्रमण और यहां उपले रखे जाने के संबंध में कई बार प्रशासन को शिकायत की गई थी। उन्होंने बताया था कि 15 साल पहले करीब 20 लाख की लागत से बरातघर का निर्माण हुआ था। अतिक्रमण के कारण किसी सार्वजनिक कार्य या विवाह आदि में बरातघर का इस्तेमाल नहीं हुआ था।

उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और तहसील दिवस पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस बीच बुधवार को जन-जन की सरकार जन - जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहादरपुर खादर गांव में जन शिकायत और समस्याएं सुनने पहुंचे एडीएम प्रशासन पीआर चौहान के समक्ष सुभाषचंद्र ने अपनी शिकायत रखी।
विज्ञापन




इस पर एडीएम ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद राजस्व और ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बरातघर पर हुआ अतिक्रमण हटवाने के साथ ही यहां सफाई कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि बरातघर से अतिक्रमण हटने के बाद अब इसका सार्वजनिक इस्तेमाल हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें