फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नाबालिग लड़की को ले जाने के मामले में आरोपी युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIएक सप्ताह पूर्व पुलिस ने दर्ज किया था केस, महिला को भी भेजा था जेल
I
I

I
Iसमुदाय विशेष का है आरोपी, पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
I
Iएक महिला के सहयोग से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में फरार चल रहे दूसरे समुदाय के युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही एक महिला को जेल भेज चुकी है।
I
I
I
Iभिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने एक सप्ताह पूर्व लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि दूसरे समुदाय का जसोदरपुर गांव निवासी युवक उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ रास्ते में आते जाते छेड़खानी करता आ रहा है। आरोप था कि पथरी क्षेत्र के भट्टीपुर गांव निवासी एक महिला की मदद से युवक ने उनकी बेटी को घर से बुलवाया। इसके बाद बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करने के लिए ले जाने लगे। किसी ग्रामीण ने बेटी को महिला के साथ जाते देख इसकी सूचना उन्हें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iसूचना पर वह मौके पर पहुंचे और महिला को बेटी को ले जाते हुए पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि बताया कि इस मामले में महिला को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। अब बिलाल निवासी जसोदरपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें