फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मां-बेटी के शव पहुंचे घर, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला और पांच वर्षीय बच्ची के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम पसरा गया। दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। लक्सर के अकौढा खुर्द गांव निवासी राहुल रोशनाबाद में नौकरी करता है। वह अपनी पत्नी बरखा (30) और 5 साल की बेटी प्रियांशी के साथ वहीं रहता है। दो दिन पूर्व छुट्टी में राहुल, उसकी पत्नी व बेटी तीनों घर आए थे। मंगलवार दोपहर वह बाइक से रोशनाबाद जाने के लिए निकले थे। लक्सर से आगे रुड़की हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया था। इस दौरान ट्रक ने बरखा व बच्ची को कुचल दिया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। बुधवार शाम दोनों के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। मामले में पुलिस को भी तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें