फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इकबालपुर रोड पर टेंपो और कार की भिड़ंत, आठ यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में इकबालपुर रोड पर मंगलवार शाम ईंट-भट्ठे के पास टेंपो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार आठ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायलों की पहचान विनोद (60) निवासी मानकपुर झबरेड़ा, राजकुमार (61) निवासी मोलना थाना झबरेड़ा, रकम सिंह (56) निवासी सलेमपुर राजपूताना, शाहिदा (45) निवासी मेहवड़ कला कोतवाली कलियर, शशिता (26) निवासी महमदपुर थाना देवबंद सहारनपुर, मोनू (32) निवासी सलेमपुर राजपूताना, राजकुमार (65) निवासी महमदपुर थाना देवबंद सहारनपुर और नरेश कुमार त्यागी (66) निवासी बहेड़की सैदाबाद झबरेड़ा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों ने गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर पलटे टेंपो को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें