फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तहसील प्रशासन की टीम ने की स्थलीय जांच व पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
चुड़ियाला। भगवानपुर उपजिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील प्रशासन की एक टीम स्थलीय जांच कर पैमाइश करने के लिए फकरेड़ी गांव पहुंची। जहां शिकायतकर्ता व विपक्षी लोगों की मौजूदगी में पैमाइश कार्य संपन्न कराया गया। उधर, सिसौना गांव में भी तहसील प्रशासन की टीम ने करीब छह बीघा पंचायत की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि फकरेड़ी गांव निवासी सेवाराम ने प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया था कि कि उसकी भूमि पर आसपास के लोग कब्जा करने में लगे हैं। उसने स्थलीय जांच कराते हुए भूमि की पैमाइश कराई जाने की मांग भी की। जिसे लेकर बुधवार दोपहर प्रशासन टीम फकरेड़ी गांव पहुंची। टीम ने कई ग्रामीणों की मौजूदगी में स्थलीय जांच कर भूमि की पैमाइश कराई। पैमाइश करते समय नायब तहसीलदार अनिल गुप्ता के अलावा राजस्व निरीक्षक संजय कुमार लेखपाल प्रीति सैनी भी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि फकरेड़ी गांव में ग्रामीण की शिकायत पर स्थलीय जांच के बाद भूमि पैमाइश कार्य भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि सिसौना गांव में भी तहसील प्रशासन टीम ने ग्राम समाज की छह बीघा भूमि को अतिक्रमण हटवाते हुए कब्जा मुक्त भी कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें