फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किशोर के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोर के साथ मारपीट की गई। आरोपी उसे बेसुध हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपियों पर डराने-धमकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किशोर के परिजनों ने बताया कि वह किसी काम से खेत पर गया था। वहां पर तीन युवक उसे मिले और घसीटकर गन्ने के खेत में ले गए। आरोप है कि तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की और बेसुध हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए।
पीड़ित किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। इस पर परिजन तीनों के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि परिजनों ने गाली-गलौज कर भगा दिया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। मंगलवार को परिजन पीड़ित को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें