झींवरहेड़ी गांव का एक किशोर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। गांव निवासी फिरोज आलम ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को उसका भाई तरमीन घर से बाहर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। काफी देर तक उसके वापस न आने पर परिजन ने उसके मोबाइल फोन पर संपर्क किया लेकिन उसका फोन बंद मिला। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद