बिजली चोरी की शिकायतों पर देहरादून से आई ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने स्थानीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापे मारे। विभाग की कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। ऊर्जा निगम के जेई मनोज सैनी की ओर से किरथपाल, तीरथपाल, देवेंद्र, गौतम, रामजस, अजब सिंह के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि विभाग की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।