फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने गंगनहर में लगाई छलांग, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। गंगनहर में अचानक एक किशोरी ने छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन डूबने के बाद किशोरी लापता हो गई।
विज्ञापन

कलियर नगर पंचायत क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को कलियर गंगनहर के पुल पर पहुंची। जैसे ही वह रेलिंग पर चढ़कर नहर में कूदने लगी तो आसपास खड़े लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी और वह गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और किशोरी के परिजनों को दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने किशोरी की तलाश की, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर में कोई ऐसी बात नहीं हुई थी, जिससे वह यह कदम उठा सकती थी। एसओ एसओ धर्मेंद्र राठी का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें