फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थित नेशनल कन्या इंटर कॉलेज में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्थापक प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। प्रधानाचार्य बलराम गुप्ता ने शिक्षकों की भूमिका को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। छात्रा आर्या चौधरी ने संस्थापक प्रबंधक और राधिका ने प्रधानाचार्य की भूमिका निभाई। अन्य छात्राओं ने भी शिक्षकों की भूमिका निभाकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, रविन्द्र कुमार, पारस चौधरी, विजय कुमार, पंकज कुमार, मिनाक्षी, कुशमणि चौहान, सुधा रानी, संजय गुप्ता, रंजना, नूतन, काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें