फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार निकालने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकालने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के बालेकी युसूफपुर गांव निवासी तनवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि झबरेड़ा थाना क्षेत्र के इकबालपुर स्थित एक बैंक से वह एटीएम से नकदी निकालने गया था। उसी दौरान वहां खड़े व्यक्ति ने उसका एटीएम बदल दिया और उसके बैंक खाते से पचास हजार की रकम साफ कर दी। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने रविवार को पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपी के बारे में पुलिस की ओर से पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें