फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में यात्री का टप्पेबाजों ने लैपटॉप उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से हरिद्वार आते समय रोडवेज बस में टप्पेबाजों ने एक कंपनी के कर्मचारी का लैपटॉप उड़ा लिया। लैपटॉप गायब देख कर्मचारी के होश उड़ गए। उसने बस में लैपटॉप की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले मेें जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में दूसरे राज्यों की रोडवेज बसों के संचालन की अनुमति मिलने के बाद टप्पेबाज भी सक्रिय हो गए हैं। एक बार फिर टप्पेबाजों ने रोडवेज बस में एक कंपनी के कर्मचारी का लैपटॉप उड़ा लिया। दरअसल, दिल्ली के नागलोई निवासी अमित अरोड़ा एक कंपनी में काम करते हैं। बुधवार सुबह वह कंपनी के काम से रोडवेज बस से हरिद्वार आ रहे थे। अमित ने बताया कि बस में भीड़भाड़ अधिक थी। उन्होंने बैग में रखे अपने लैपटॉप को सीट के ऊपर सामान रखने वाले स्थान पर रख दिया। रुड़की में बस रुकी तो यात्री आपाधापी में नीचे उतरने लगे। कुछ देर बाद उनकी नजर पड़ी तो बैग गायब था। उन्होंने बस में बैग की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। इसके बाद अमित ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लैपटॉप चोरी होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि लैपटॉप में कंपनी के कई दस्तावेज भी थे। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि शिकायत पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें