फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गज भर पांणी ले चाली ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। भंगेड़ी गांव में आयोजित मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया है। अंतिम दिन स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांध दिया। इस मौके पर ‘गज भर पाणी ले चाली’ ने समां बांध दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने कहा कि बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए अभिभावकों को उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने अच्छे कार्य करने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को कॉलेज की प्रबंधक मिस जे सिंह व प्राचार्य डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने पुष्प व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानि किया। छात्राओं ने गढ़वाली लोक नृत्य, पंजाबी व गुजराती के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा वर्मा, ग्राम प्रधान अजरा बेगम, अब्दुल गफ्फार, अरुण शर्मा, डा. कोमल, डा. पुष्पांजलि, डा. सलोनी, अंकिता, रिचा, वंदना, नीरा पाहवा, डा. सोलानी व रीना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें