फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद ने केस दर्ज होने पर समर्थकों संग घेरी कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जलकल अभियंता की ओर से पार्षद चारु चंद्र के खिलाफ केस दर्ज करवाने का मामला तूल पकड़ गया है। अब पार्षद ने अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ कोतवाली घेरते हुए अभियंता के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि अभियंता ने उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया था।
विज्ञापन

जलकल अभियंता राजेश कुमार निर्वाल और पश्चिमी अंबर तालाब के पार्षद चारु चंद्र के बीच छिड़ी जंग तूल पकड़ रही है। चारु चंद्र के समर्थन में कई पार्षद आ गए हैं। केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार की शाम चारु चंद्र के साथ रामनगर पार्षद पंकज सतीजा, पार्षद आशीष अग्रवाल, पार्षद शक्ति सिंह राणा, पार्षद नितिन त्यागी समेत तमाम समर्थक सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे। यहां केस दर्ज करने को लेकर पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए कोतवाली में हंगामा कर दिया। पार्षद चारु चंद्र ने आरोप लगाया कि वह अपने क्षेत्र में आ रही गंद पानी की समस्या के समाधान के लिए अभियंता राजेश कुमार निर्वाल से मिलने पहुंचे थे। आरोप लगाया कि अभियंता ने दो जेई से उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया। इतना ही नहीं इन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर हाथापाई तक की गई। पार्षद चारु चंद्र और अन्य पार्षदों ने अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच चारु चंद्र की ओर अभियंता राजेश निर्वाल और दो जेई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें