ठगी के मामले में कोतवाली में पुलिस से वात करते लोग
- फोटो : amarujala
नौकरी दिलाने के नाम पर 25 से अधिक युवकों से एक लाख से अधिक की राशि ठग ली गई। आरोपी के खिलाफ पीड़ित युवकों ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
युवकों का कहना है कि दिल्ली रोड स्थित शाकुंभरी आटोमोबइल्स के पास रायल इंफो रिर्सोसेज प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी खोली गई थी जिसने युवकों को बेहतर नौकरी दिलाने का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर साढ़े चार-चार हजार रुपये जमा कराए, जिसकी कोई रसीद भी नहीं दी गई।
आरोप है कि जिस कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया गया था उस नाम की कोई कंपनी पंजीकृत ही नहीं है। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपी गालीगलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। सिविल लांइस कोतवाली के एसएसआई अजय जाटव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।