फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया स्वामी विवेकानंद जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से खजूरी गांव में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर हवन यज्ञ कर देश की सुख समृद्धि की कामना की गई। गांव खजूरी में चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता सुबोध राकेश ने विवेकानंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनआरसी और सीएए एक ऐसा कानून है, जिसमें हमारे पड़ोसी देश में प्रताड़ित किए गए लोगों को नागरिकता दी जाएगी। यह कानून नागरिकता देने का है न कि नागरिकता छीनने का। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार वर्मा, ओमवीर सिंह, ओमपाल सिंह, विकास कुमार, निशांत, मोहित, अरुण, संगम सैनी, जाह्नवी सैनी, अंजू, शिखा, वंशिका, आरजू पंवार, आयुषी, ईशा व किरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें