फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दोबारा शुरू हुई पैमाइश, कई वंचित किसानों को मिली भूमि

विज्ञापन
मसाई कलां गांव में पैमाइश के दौरान मौजूद ग्राम प्रधान, चकबंदी विभाग की टीम और पुलिस। -स्वयं
विज्ञापन
मसाई कलां समेत पांच गांव के किसानों की ओर से किए गए प्रदर्शन और महापंचायत के बाद अब चकबंदी विभाग ने खेतों की पैमाइश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को जमीन से वंचित चार लोगों को खेती की जमीन मिल गई। इस दौरान पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात रहे। ग्राम प्रधान स्वामी घनश्याम ने बताया कि भाकियू रोड़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड़ की ओर से पिछले दिनों महापंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें ग्रामीणों ने दोबारा पैमाइश कराने की मांग की थी। साथ ही बताया कि जो पैमाइश पूर्व में की गई है वह गलत है और इससे काफी गरीब किसान भूमि से वंचित हो गए हैं। दोबारा पैमाइश शुरू होने पर यह बात सच साबित हुई। उन्होंने बताया कि पैमाइश के दौरान गांव के लोकेश, अंगूरी देवी और घनश्याम को करीब छह बीघा भूमि दी गई। प्रेमचंद को 5 बीघा भूमि मिली है। इसके अलावा ग्राम पंचायत को 3 बीघा जमीन के अलावा दूसरे गांव को जोड़ने वाला 5 मीटर का रास्ता भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें