महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की पदाधिकारियो ने ली शपथ
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारी का गठन रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल में किया गया। इसमें चुनाव अधिकारी सोहन सिंह रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धर्मवीर सिंह ने नए पदाधिकारियों और सदस्यों को शपथ दिलाई। इसमें जिला अध्यक्ष गीता शर्मा, जिला मंत्री प्रीति भंडारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिचा गर्ग, उपाध्यक्ष उमेश धीमान, कोषाध्यक्ष बबीता रानी, प्रचार मंत्री सुषमा को बनाया गया। इस मौके पर जिला सहायक चुनाव अधिकारी विनीत कुमार, सुपरवाइजर नीलम गुप्ता, अमिता रानी, अनिता सैनी, पुष्पा सैनी, गीतिका, संजेश, किरण लता, संतोष देवी, गंगा, कविता, गीता भंडारी आदि मौजूद रही।