फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ पुलिस का करें सहयोग: सीओ

विज्ञापन
खानपुर थाने में जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते सीओ राजन सिंह। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सीओ ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठकर नशे के खिलाफ सहयोग की अपील की। साथ ही शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित करने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह ने खानपुर थाना परिसर में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई गांव में कच्ची शराब और नशे का कारोबार चल रहा है। इससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी गलत रास्ते पर चल रही है। कच्ची शराब और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाए जाने के लिए क्षेत्र के लोगों को पुलिस का सहयोग करना होगा। लोगों के सहयोग से ही पुलिस इन पर अंकुश लगा सकती है। बैठक में खानपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, एसआई रूकम सिंह नेगी समेत ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, उपेंद्र सिंह, डॉ. पीतम सिह, मदन शास्त्री, ओमकार चेयरमैन, जौहर सिंह, कुलदीप कुमार, धर्मवीर, रविंद्र भंडारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें