फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फिरोजपुर से पटना के बीच चलेगी समर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे पंजाब से बिहार के मध्य नई समर स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन को रुड़की सहित मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य स्पेशल ट्रेनें भी मुरादाबाद मंडल में संचालित होंगी।
विज्ञापन




वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 04615-16 फिरोजपुर कैंट - पटना जंक्शन - फिरोजपुर कैंट समर स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 17 जुलाई के बीच दोनों ओर से 13 - 13 फेरे संचालित की जाएंगी। ट्रेन फिरोजपुर से हर मंगलवार दोपहर 12 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6ः35 पर पटना पहुंचेगी। पटना से हर बुधवार रात 8ः20 पर रवाना होकर अगले दिन रात 11ः35 पर फिरोजपुर पहुंचेगी।



ट्रेन को मोगा, लुधियाना, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, आलमनगर, उतरैतिया, रायबरेली, मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़, जंगही, बनारस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा 04029 - 30 आनंद विहार टर्मिनल - मुजफ्फरपुर - आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल 22 अप्रैल से 16 जुलाई तक दोनों ओर से 13 - 13 फेरे और 04027 - 28 आनंद विहार टर्मिनल - मुजफ्फरपुर - आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस 24 अप्रैल से 16 मई तक दोनों ओर से 4 - 4 फेरे, 04007 - 08 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल 18 अप्रैल से 12 जुलाई तक दोनों ओर से 12 - 12 फेरे संचालित किए जाएंगे। दोनों ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें