फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कोल्हुओं पर गन्ने के दामों में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन से गन्ना मूल्य घोषित होने और आवक बढ़ने के बाद कोल्हू पर दाम कम हुए हैं। अब तक गन्ना कोल्हुओं पर 390 रुपये प्रति क्विंटल तक गन्ने की खरीद की जा रही थी लेकिन प्रदेश में गन्ना मूल्य घोषित होने के बाद अब इनमें 15 से 40 रुपये प्रति क्विंटल की कमी आई है।
विज्ञापन


क्षेत्र में लक्सर, रायसी, बालावाली, सुल्तानपुर, भिक्कमपुर सहित देहात के इलाकों में सौ से अधिक गन्ना कोल्हू संचालित हो रहे हैं। मिलों में पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही कोल्हुओं पर गन्ने की खरीद शुरू हो गई थी। नकद भुगतान पर्ची न आने पर खेत खाली कर दूसरी फसल की बुआई के लिए भी किसान कोल्हुओं पर भी अपना गन्ना बेचते हैं।



किसान कमलकांत, बबलू, प्रवीण, विकास ने बताया कि नवंबर माह के अंत तक कोल्हुओं पर 390 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तक गन्ने की खरीद हो रही थी। शासन से न्यूनतम गन्ना मूल्य घोषित होने और आवक बढ़ने के बाद अब कोल्हू पर गन्ने का खरीद मूल्य कम हुआ है।
विज्ञापन


दिसंबर की शुरूआत से कोल्हुओं पर अब 350 से 375 रुपये प्रति क्विंटल पर गन्ने की खरीद हो रही है। वहीं, कोल्हू संचालक देवीदत्त शर्मा ने बताया कि गन्ने की प्रजाति के अनुसार कोल्हू पर गन्ने का दाम तय होता है। आपूर्ति कम होने पर कई बार अधिक दाम पर भी गन्ना खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें