फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गन्ना लोडर और कार भिड़े, चालक गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर-लक्सर हाईवे पर ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास गन्ने से लदे लोडर और कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल को लक्सर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव निवासी विनोद कुमार कार से किसी काम से खानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास पहुंचे। सामने से आ रहे गन्ने से लदे लोडर वाहन से उनकी कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। लोडर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें