लक्सर शुगर मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर आयोजित हवन में भाग लेते विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपि
- फोटो : ROORKEE
रायबहादुर नारायण शुगर मिल में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बाद शुगर मिल ने अपना पेराई सत्र शुरू कर दिया। मिल महाप्रबंधक ने अतिथियों के साथ पूजन करने के बाद चीनी मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। वहीं, मिल में सबसे पहला गन्ना लाने वाले किसान को मिल प्रबंधन ने कंबल और पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैपियन और महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल, गन्ना विकास समिति के चेयरमैन चौधरी महिपाल सिंह, गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष चौधरी हुकम सिंह ने सभी तौल कांटों का पूजन कराया। मिल प्रबंधन ने मिल में सबसे पहले बैलगाड़ी से गन्ना लेकर आए पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ गांव के किसान रघुनाथ को कंबल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसी के साथ ही मिल गेट पर गन्ने की खरीद शुरू की गई। शुगर मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल ने बताया कि मिल की ओर से किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार शुगर मिल ने एक करोड़ 30 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है।
इस अवसर नगर पालिका अंबरीश गर्ग, गन्ना प्रबंधक सुरेश शर्मा, डॉ. उमादत्त शर्मा, रामसिंह, चरण सिंह, सत्यवीर चौधरी, कीरत, संदीप, राकेश प्रधान, अमित प्रधान, महक सिंह, चंद्रपाल सिंह, नितिन प्रधान, मनीराम प्रधान, ओमकार सिंह, प्रधान बिजेंद्र सिंह, प्रधान राविपाल सैनी, चंद्रशेखर, राज सिंह, धीरज सिंह आदि रहे।