फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लिब्बरहेड़ी चीनी मिल में एक नवंबर से शुरू होगी गन्ने की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 एक नवंबर से शुरू होगा। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र की तैयारियां तेज करते हुए मंगलवार को पूजा-अर्चना के बाद पहला इंडेंट जारी कर दिया। इसके तहत मिल गेट पर एक नवंबर को गन्ना तौल के लिए 51 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी किया गया है। वहीं, 30 और 31 अक्तूबर को बाहरी गन्ना क्रय केंद्रों से 55,700 क्विंटल गन्ने की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन


मंगलवार को मिल परिसर में पेराई सत्र के सफल संचालन के लिए पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद संबंधित गन्ना समितियों को पहला इंडेंट भेजा गया। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय खंडेलवाल ने बताया कि उत्तम शुगर मिल उत्तराखंड में सबसे पहले संचालित होने वाली चीनी मिल है। पेराई सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

किसानों को समय पर गन्ना आपूर्ति करने के लिए इंडेंट जारी किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे अपना गन्ना उत्तम शुगर मिल को ही आपूर्ति करें जिससे पेराई कार्य सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने किसानों को पिछले वर्ष की तरह समय पर गन्ना मूल्य भुगतान करने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

खंडेलवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों से निर्धारित पेराई लक्ष्य हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। इस दौरान उप महाप्रबंधक (गन्ना) पवन जेनर, पवन ढींगरा, विकास चौधरी, विनय गौड़, मणि त्रिपाठी, अयाज, संदीप कपिल और राकेश झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें