फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बाढ़ और अतिवृष्टि से गन्ने की फसल प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में इस वर्ष गंगा, सोलानी और बाण गंगा नदियों में आई बाढ़ व अतिवृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में जलभराव से गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सता रही है।
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान गन्ने और धान की खेती करते हैं। गन्ना उनकी आय का प्रमुख साधन है। किसान महीपाल सिंह, रहतू, रणतेज, ओमप्रकाश और मदन सिंह ने बताया कि फसल तैयार करने में बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च होता है। बाढ़ और लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से गन्ने की बढ़वार प्रभावित होने और पौधों के कमजोर पड़ने का खतरा है। ऐसे में लागत निकालना भी मुश्किल हो सकता है।
किसानों का कहना है कि कृषि आय घटने से घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अगली फसल की तैयारी पर असर पड़ सकता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावित खेतों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करने और पात्र किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें