भोगपुर गांव स्थित ज्ञान गंगा विद्या मंदिर में सुभाष चंद्र बोस जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ऋषिपाल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप और प्रबंधक ब्रजमोहन शर्मा ने सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। बृजमोहन शर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस जीवन हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है और अपनी आजादी के लिए किसी भी सीमा तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।
इस दौरान राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह आदि की झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाध्यापिका आकांक्षा शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने संस्कृत भाषा में उत्तराखंड की विशेषताएं एक नाटक के जरिये पेश की गई है। इस दौरान प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया है। इस मौके पर गौरव कुमार शर्मा, संतोष कश्यप ग्राम प्रधान, डॉक्टर सत्यवान सैनी, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।