फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैठ बाजार के विरोध में उतरे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के बालावाली गांव के सरकारी विद्यालय के परिसर में पैठ बाजार लगाए जाने के विरोध में - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बालावाली के सरकारी विद्यालय परिसर में लगने वाले पैठ बाजार के विरोध में स्कूल के छात्र-छात्राएं उतर आए। उन्होंने मुख्य रास्ते पर बैठकर पैठ बाजार के खिलाफ धरना देना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पैठ बाजार की वजह से स्कूल परिसर में कूड़ा फैल जाता है और उनकी पढ़ाई में भी व्यवधान होता है। सफाई कर्मचारी न होने से उन्हें खुद ही परिसर में साफ-सफाई करनी पड़ती है। उन्होंने वाहनों में सामान लेकर पहुंचे दुकानदारों को भीतर नहीं घुसने दिया।
विज्ञापन

खानपुर के बालावाली में राजकीय प्राथमिक, माध्यमिक और जूनियर हाईस्कूल एक ही परिसर में संचालित हैं। स्कूल परिसर की चारदीवारी में दो मुख्य रास्ते हैं। लेकिन दोनों पर गेट नहीं लगे हैं। कई वर्षों से ग्राम पंचायत सोमवार शाम को स्कूल परिसर के खाली मैदान में पैठ बाजार लगवाती आ रही है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि पैठ बाजार हटवाने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार को तीनों स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं दोनों मुख्य रास्तों पर बैठ गए और साप्ताहिक पैठ बाजार लगाए जाने के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि स्कूल परिसर मे पैठ बाजार लगने के कारण कूड़ा कचरा फैलता है। जिसकी साफ-सफाई के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कोई कर्मचारी नियुक्त नहीं है। ऐसे में कई बार उन्हें परिसर की साफ सफाई करनी पड़ती है। इस दौरान दुकानदार भी वाहनों में सामान लेकर वहां पहुंचने शुरू हो गये। लेकिन शाम तीन बजे तक छात्रों ने उन्हें भीतर नहीं घुसने दिया। उधर, इस बाबत ग्राम प्रधान का कहना है कि विद्यालय के नाम कोई जमीन नहीं है। जहां पैठ बाजार लग रहा है, वह जमीन ग्रामसभा की है। स्कूल परिसर में दो गेट हैं। जिस गेट से रास्ता ग्राम पंचायत के भवन को जाता है, उसी रास्ते पर छात्रों ने धरना दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षकों द्वारा छात्रों को भड़काया जा रहा है। बीईओ जगन्नाथ यादव का कहना है कि ग्राम प्रधान से वार्ता कर स्कूल की चारदीवार करा दी जाएगी, यह इतना बड़ा मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें