फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नृत्य प्रतियोगिता में स्कॉलर्स होम स्कूल के बच्चों का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल लक्सर में जनपदस्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता की शुरुआत लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी और जेके टायर्स कंपनी के एचआर हेड आलोक कुमार व स्कूल के चेयरमैन पूर्व डीईओ ब्रहमपाल सिंह सैनी ने की।
विज्ञापन




वक्ताओं ने कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभा छिपी होती है। शिक्षक बच्चों को कुछ नया करने और सीखने के लिए प्रेरित करें। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी, गढ़वाली, कुमाउंनी गीतों पर प्रस्तुति दी। सीनियर वर्ग में स्कॉलर्स होम इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, जेंट जेपी कॉन्वेंट स्कूल सुल्तानपुर द्वितीय, ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।



जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान ओलिविया इंटरनेशनल स्कूल हरिद्वार, द्वितीय स्थान स्कॉलर होम इंटरनेशनल स्कूल लक्सर ने प्राप्त किया डीपीएस स्कूल हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहा। एकल नृत्य में ओलिविया के शिवांश प्रकाश ने प्रथम स्कॉलर्स होम की आराध्या चौधरी ने दूसरा और स्कूल की ही तनीषा कौशिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


विजयी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष करणपाल सिंह सैनी बोर्ड डायरेक्टर अपूर्व सैनी, प्रबंधक सुषमा सैनी, प्रधानाचार्य गौरव भटनागर ने समारोह को संबोधित कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में अर्चना चौधरी, सचिन, अनु, सीमा गुप्ता, आकांक्षा, प्रियंका, मोनिका, अर्चना, वर्तिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें